फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन

प्रह्लादपुर गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव निवासी कांता देवी (46) पत्नी राजेंद्र कुमार मंगलवार सुबह खेतों की ओर गई थी। इसके बाद किसी ने महिला के परिजनों को जानकारी दी कि कांता का शव खेत में पड़ा है। इसके बाद महिला के परिजन उसके शव को घर ले आये। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान थानाध्यक्ष दिल मोहन सिंह गोवर्धनपुर की ओर जा रहे थे। उन्होंने मृतक महिला के घर के बाहर खड़ी भीड़ देखकर मामले की जानकारी जुटाई। शक होने पर उन्होंने परिजनों से बातचीत की। खानपुर थानाध्यक्ष दिल मोहन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें