ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
श्री सनातन धर्म रक्षिणी समिति की ओर से शहर के तीनों मंदिर श्रीसिद्धेश्वर शिव मंदिर सिविल लाइंस रुड़की, शिव मंदिर पंचायती धर्मशाला, शिव मंदिर कानून गोयान रुड़की में मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन शहर के विभिन्न हिस्सों में शोभायात्रा निकाली गई।
समिति के प्रधान चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से लगातार धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कर सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मूर्ति के साथ शोभायात्रा सिविल लाइंस स्थित मंदिर से शुरू होकर सब्जी मंडी, आनाज मंडी, कुंदन हलवाई, एसडी कालेज, धर्मशाला रोड, बीटी गंज और नए पुल से होते हुए सिविल लाइंस पहुंचकर संपन्न हुई। 15 अप्रैल को षोढसमातृका का पूजन होगा। 16 अप्रैल को नवग्रहों का पूजन और पुष्पा दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 18 अप्रैल को तीनों मंदिरों में मूर्तियों की स्थापना के साथ ही भंडारा भी होगा। आचार्य राजकुमार शास्त्री, पंडित स्वेत मिश्रा, पंडित रोहित, पंडित चेतन शास्त्री एवं आचार्य रोहित आदि पूजन करेंगे। शोभायात्रा में सोहन लाल मित्तल, माम चंद्र गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, तेज बहादुर, मनोज तयाल, सुधी कुमार, योगेश कुमार, लक्ष्मी चंद शर्मा, अनुज कुमार शर्मा, अमन शर्मा, शुभम शर्मा, सावित्री मंगला, रीता अग्रवाल, रेखा शर्मा, जया, सुषमा समेत कई श्रद्घालु रहे।