फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रही इजी डे की शाखा को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सिविल लाइंस में हाल ही में खुली इजी डे की शाखा को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि बिना लाइसेंस के इजी डे की शाखा संचालित हो रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तीन दिन में नोटिस का जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन

करीब दस दिन पहले रुड़की सिविल लाइंस में इजी डे की शाखा खुली थी। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने इजी डे की शाखा पर छापेमारी की। अधिकारियों ने इजी डे की शाखा पर मिले कर्मचारियों से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा, लेकिन कर्मचारी लाइसेंस नहीं दिखा पाए। जबकि खाद्य सामग्री बेचने के लिए विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। कर्मचारियों के अनुसार उन्होंने लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया हुआ है। मगर नियमानुसार लाइसेंस मिलने तक खाद्य सामग्री को नहीं बेचा जा सकता है। इसके चलते विभागीय अधिकारियों ने इजी डे की शाखा को तीन दिन के अंदर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें