फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पांच कर्मचारी चलाएंगे पासपोर्ट कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पासपोर्ट सेवा केंद्र में पांच कर्मचारी तैनात होंगे। इनमें से चार डाक विभाग और एक कर्मचारी विदेश मंत्रालय का होगा। मुख्य डाकघर में अलग से केबिन बनाने का काम जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन

अब लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मुख्य डाकघर में तीन मार्च को पासपोर्ट केंद्र खोला जा रहा है। इसका उद्घाटन सांसद रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे। पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए डाक विभाग के दो कर्मचारियों को पासपोर्ट बनाने से संबंधित ट्रेनिंग दी जा चुकी है। देहरादून स्थित पासपोर्ट कार्यालय की ओर से इन कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। इन कर्मचारियों की ओर से डाक विभाग के दो अन्य कर्मचारियों को इन दिनों ट्रेनिंग दी जा रही है। इन कर्मियों को रिजर्व में रखा जाएगा।
कोट
एक-दो दिन में पासपोर्ट सेवा केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा। केंद्र में एक कर्मचारी विदेश मंत्रालय और चार कर्मचारी डाक विभाग के रहेंगे। जिनमें दो कर्मचारियों रिजर्व में रखे जाएंगे।
विज्ञापन

एसएन कुकरेती, चीफ पोस्टमास्टर मुख्य डाकघर रुड़की
इनसेट
....तो कार्यालय को सताएगा सर्वर
यदि पासपोर्ट कार्यालय में डाक विभाग के सर्वर से काम किया जाएगा तो इससे कार्यालय में दिक्कत रहेगी। वर्तमान में डाक विभाग जिस सर्वर पर काम चल रहा है, उसकी स्पीड बेहद धीमी है। सर्वर डाउन होने से अक्सर डाकघर में ऑनलाइन काम अटक जाता है। दो दिन से भी डाकघर में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें