रुड़की(ब्यूरो)। चार दिन से कुछ लोग फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करके युवती को परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरोह तक पहुंचने के लिए छानबीन करने में जुटी है।
रविवार की शाम एक छात्रा परिजनों के साथ कोतवाली सिविल लाइंस पहुंची । उसने फर्जी फेस बुक आईडी बनाकर उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाया । युवती ने पुलिस को बताया कि चार दिन से उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजे जा रहे है। कई अलग-अलग नबंरों से मैसेज आने की जानकारी दी गई। पुलिस ने तुरंत घटना को गंभीरता से लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है। कि काल डिटेल खगंाली जा रही है। फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।