फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव की जयघोष से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

शिवरात्रि के अवसर पर शहर और देहात के मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की लाइनें लगी रहीं। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पुण्य कमाया। कई जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन स्थित शिवमंदिर में सुबह चार बजे से ही शिवभक्तों की लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। सुबह आठ बजे तक शिवभक्तों की लाइन सड़क तक लग गयी थी। इस दौरान श्रद्धालु जलाभिषेक करते रहे। शिवमंदिर में प्रबंधन की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। स्थानीय विधायक प्रदीप बत्रा और मनीषा बत्रा ने मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद प्रसाद बंटवाया। इस दौरान मंदिर में बम भोले और ओम नम: शिवाय के जयकारे लगते रहे। मालवीय चौक स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में भी शिवभक्तों की ओर से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। रामनगर स्थित राममंदिर और शिवमंदिर में भी स्थानीय लोगों ने जल चढ़ाया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर में प्रेम मंदिर और सांई मंदिर में स्थित शिवलिंग पर भी लोगों ने जल चढ़ाकर पुण्य कमाया। यहां भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सोलानीपुरम स्थित शिवालय में भी जलाभिषेक के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कई मंदिरों के बाहर भंडारे का आयोजन भी शिवभक्तों की ओर से किया गया। इस अवसर पर पार्षद राकेश गर्ग, मयंक मेंहदीरत्ता, विक्रम त्यागी, लालू राणा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें