झबरेड़ा। भलस्वागाज गांव में आंखों के निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम के आयोजक सौरभ प्रजापति व ओमकुमार प्रजापति ने बताया कि महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून के सौजन्य से निशुल्क शिविर में चिकित्सकों ने 170 मरीजों की आंखों की जांच की जिनमें से 45 लोगों का मेडिकल परीक्षण के बाद चयन कर उनको मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए भेजा गया है जबकि 57 लोगों ने रक्तदान किया है। महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून के डॉ़ अस्मिता अरोड़ा, डॉ़ जोगेंद्र डबराल ने बताया कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के आपरेशन, रहने, खाने व जाने आने की सभी सुविधा निशुल्क अस्पताल की ओर से की गई है। ऑपरेशन के बाद मरीजों को अस्पताल की गाड़ी से भलस्वागाज गांव में शिविर स्थल के पास ही छोड़ा जाएगा। इस मौके पर सुमित प्रजापति, जगमोहन राणा, मनोज राणा, चेतन राणा, प्रधान आकाशदीप, ओमपाल, अनिल चौधरी व मयंक चौधरी आदि ने शिविर में सहयोग किया। संवाद