रामनगर निवासी शिक्षिका से दो युवकों ने उसका डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 16500 रुपये उड़ा लिए। यह रकम झबरेड़ा क्षेत्र की एक महिला के खाते में ट्रांसफर हुई है। शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कुमकुम सिंघल निवासी रामनगर ने बताया कि वह मंगलवार को शहर के एक एटीएम से पैसे निकालने गई थी। वहां उन्हें दो लड़के मिले। पहले पैसे नहीं निकले तो युवकों ने कहा कि कार्ड दोबारा लगाना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने कार्ड लेकर मशीन में लगाया और उसे बदल दिया। कुछ ही समय में शिक्षिका के खाते से 16500 रुपये निकल गए। महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को शिकायत करने के साथ ही बैंक से भी जानकारी ली। इसमें पता चला कि यह रकम झबरेड़ा के भक्तोवाली की एक महिला के खाते में ट्रांसफर हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।