फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूलों से शिक्षकों का नदारद रहना नहीं होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। स्कूलों से गच्चा देकर निकलना शिक्षकों के लिए अब आसान नहीं होगा। शिकायतों को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने आदेश जारी किए है कि कक्षा छह से बारह तक के सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से बायोमीट्रिक हाजिरी दर्ज कराएं। वहीं बायोमीट्रिक में दर्ज उपस्थिति का प्रिंट आउट भी ब्लाक कार्यालय पर जमा कराना होगा।
विज्ञापन

स्कूलों से शिक्षकों के नदारद होने की शिकायत अधिकारियों को मिलती रहती हैं। पिछले दिनों शिक्षा मंत्री द्वारा जीआईसी रुड़की में किए गए निरीक्षण में भी एसी स्थिति सामने आई थी। कई जगह शिकायत मिली थी कि स्कूलों में अभी भी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज की जा रही है। जिसके चलते जब चाहे शिक्षक छुट्टी कर लेते है तथा अगले दिन स्कूल आकर पूर्व की उपस्थिति दर्ज करा देते है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अधिकारी सख्त हो गए है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी रुपेंद्र दत्त शर्मा को आदेश जारी किए है कि वह कक्षा छह से 12 तक के सभी स्कूलों में बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराए। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए है। इसके साथ ही बायोमीट्रिक उपस्थिति का प्रिंट आउट एक निर्धारित तिथि पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा , ताकि पता चल सके कि कौन शिक्षक किस समय स्कूल आ और जा रहा है। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी रुपेंद्र दत्त शर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें