फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 16 मकान मालिकों पर 1.60 लाख का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार सुबह मंडावर चौकी क्षेत्र में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.60 लाख रुपये का चालान किया गया है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में किरायेदार, घरेलू नौकर, फड़-फेरी और संस्थानों में काम करने वाले मजदूरों के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान 115 लोगों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने वाले 16 मालिकों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का चालान काटा। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किरायेदार रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें