पुलिस ने बाहरी लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान दूसरे राज्य के 16 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आईडी चेक करने के बाद चालान करके छोड़ दिया है।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कस्बे और सुल्तानपुर में अभियान चलाकर चलाया। इस दौरान बिना सत्यापन के बाहरी राज्य के 16 लोग किराए पर रहते मिले। पुलिस सभी को काेतवाल ले आई।
इसके बाद पुलिस ने उनकी आईडी चेक की। आईडी चेक करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बिना सत्यापन के रखने पर 16 मकान मालिकों से चार हजार का जुर्माना वसूला गया है।