फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करते 16 लोग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन लगाम के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नगर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने 30 से अधिक लोगों के चालान करने के साथ ही एक वाहन को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन लगाम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत शनिवार रात को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नगर क्षेत्र में चेकिंग और छापे मारे।

इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करते पकड़े गए 16 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान किए गए। यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर आठ लोगों के चालान किए गए। एक वाहन को सीज कर दिया गया। इसके अलावा कोटपा एक्ट के तहत भी 10 लोगों के चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें