फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली करते होमगार्ड का वीडियो वायरल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। सोशल मीडिया पर एक होमगार्ड का अवैध वसूली करते वीडियो वायरल होने से पुलिस-प्रशासन में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एएसडीएम के पेशकार की तहरीर पर पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच बैठा दी गई है। जांच पूरी होने के बाद होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के बाद उसे हटा दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक होमगार्ड का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में होमगार्ड खनन माफिया से अवैध वसूली करता दिखाई दे रहा है। होमगार्ड का वीडियो वायरल हुआ तो इसकी भनक पुलिस अधिकारियों को लगी। पुलिस अधिकारियों ने मामले में अधीनस्थों से जानकारी ली। साथ ही होमगार्ड की तैनाती की बाबत जानकारी ली। होमगार्ड की जानकारी लेने के बाद मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद एएसडीएम रविंद्र बिष्ट के पेशकार जितेंद्र कपूर ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर होमगार्ड यशपाल निवासी हथियाथल, मंगलौर के खिलाफ अवैध वसूली और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद होमगार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है कि यह वीडियो कहां का है और कब का बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में होमगार्ड से भी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें