ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला
नोकरा ग्रंट ग्राम पंचायत घर पर सभा हुई। इसमें डॉ. जसवंत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ नरेंद्र सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया।
रविवार दोपहर को उत्तराखंड मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ. नरेंद्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के प्रत्येक सदस्य अटल आयुष्मान योजना का लाभ उठाएं। कोई भी इस योजना से वंचित ना रहे, जिसमें पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होता है। साथ ही किसानों को 28 फरवरी तक दो हजार रुपये खाते में डाल दिए जाएंगे। इसके लिए तहसील स्तर से फार्म भरे जा रहे है। इस दौरान बादीवाला, दोड़बसी, शाहमंसूर गांव के ग्रामीणों ने गांव के पास पुल की मांग की। वन विभाग में बसे हरिपुर टोंगिया गांव के ग्रामीणों ने पत्र देकर वन ग्राम से राजस्व ग्राम में घोषित कराने की मांग की है। डॉ. नरेंद्र सिंह ने लोगों की समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर जल्द ही उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया है। संचालन डॉ. जनविंद्र चौहान ने किया है। इस मौके पर प्रदीप सैनी, कुशलपाल सैनी, सुरेश राठौर, मदन भूषण सैनी, संजय सैनी, रामगोपाल, पप्पू सैनी, प्रमोद कुमार सैनी, अशोक सैनी, मास्टर ओमप्रकाश सैनी सहित आदि लोग मौजूद रहे है।