फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास में डेंगू के छह संदिग्ध मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

आवास विकास में डेंगू के छह संदिग्ध मरीज मिलने से खलबली मच गई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सर्दी में डेंगू के मच्छर नहीं होने की बात कह रहे हैं। साथ ही टीम भेजकर मामले की जांच करने की बात कही जा रही है। उधर, सर्दी में डेंगू के मामले सामने आने पर लोगों में दहशत है और उन्होंने छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों डेंगू ने पाड़ली गुर्जर, पनियाला गांव, ढंडेरा, टोडा कल्याणपुर, भगवानपुर समेत अन्य क्षेत्रों में जबर्दस्त प्रकोप बढ़ा था। स्वास्थ्य विभाग की जांच में करीब 450 मरीजों में एलाइजा की पुष्टि भी हुई थी। साथ ही पूरे जिले में 800 से अधिक मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले थे। डेंगू के प्रकोप ने स्वास्थ्य विभाग समेत लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। दिसंबर में आवास विकास कॉलोनी में डेंगू के लक्षण वाले छह मरीजों के मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली है। आवास विकास के मरीजों का देहरादून, जौलीग्रांट और स्थानीय निजी अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। सर्दी के मौसम में डेंगू के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। साथ ही लोगों में एक बार फिर से डेंगू की दहशत दिखने लगी है। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि सर्दी में बढ़े तापमान में डेंगू के मच्छर नहीं पनपते हैं। यदि आवास विकास में डेंगू के केस सामने आए हैं तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि जल्द ही टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें