पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हुण में एनसीसी जूनियर डिवीजन की भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। रुड़की 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के नेतृत्व में शुक्रवार को एनसीसी जूनियर डिवीजन की भर्ती शुरू की गई। कर्नल जगदीश अलमिया व सीनियर ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर रवि कपूर के दिशा-निर्देश में कार्यक्रम की गतिविधियों को चलाया गया। विद्यालय के सहयोगी एनसीसी सेकंड ऑफिसर सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को एनसीसी के प्रति अनुशासन के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार सुबोध, प्रभारी प्रधानाचार्य एसके राठौर, बीना देवी, विपुल सालार, सूरजभान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अलका रानी, अनीता रानी, प्रताप नारायण, मानसी, पंचराम चमोली, उस्मान एवं आलोक द्विवेदी आदि ने सहयोग किया। संवाद