फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आवासीय विद्यालय के लिए 15 छात्रों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न केंद्रों पर 13 मई को आवासीय विद्यालयों के लिए हुई परीक्षा में राजकीय सुरेन्द्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए 15 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।
विज्ञापन




30 जून को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था। इसमें मक्खनपुर स्थित राजकीय सुरेन्द्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए 15 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। कॉलेज प्रधानाचार्य रमेश चंद राठी ने बताया कि इस बार प्रतीक्षा सूची में नौ बालक और छह बालिका शामिल हैं। कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 15 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

प्रवेश लेने से चूके छात्रों को एक और मौका



रुड़की। केएल डीएवी पीजी कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों को एक और मौका मिला है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि विगत तीन दिन से कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों काे सबसे पहले प्रवेश दिया गया। इसके बाद पहली वेटिंग लिस्ट जारी कर उनके प्रवेश लिए गए। इस दौरान कुछ छात्र मेरिट लिस्ट में शामिल होने के बावजूद समय से नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में बीएससी प्रथम सेमेस्टर में कुछ सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को पूरा करने के लिए 10 जुलाई यानी सोमवार से दोबारा प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में छात्र-छात्राएं अपने सभी दस्तावेज लेकर कार्यालय पहुंच सकते हैं। इसके बाद सेल्फ फाइनेंस सीटें भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें