अब्दुल कलाम चौक के पास शनिवार को झाड़ियों से करीब 15 फीट लंबा विशाल अजगर निकलकर सड़क पर आ गया। अचानक अजगर को सामने देखकर राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अजगर का वीडियो बनाने की होड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन चौकी मंगलौर प्रभारी गुरमीत सिंह टीम के साथ अजगर को पकड़ने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने विशाल अजगर को सुरक्षित काबू में कर लिया। इसके बाद उसे मंगलौर स्थित वन विभाग की चौकी ले जाया गया। वन चौकी पहुंचने पर विशाल अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। उधर, अजगर के पकड़े जाने के बाद हाईवे पर यातायात सुचारू करा दिया गया। वन विभाग की तत्परता से संभावित हादसा टल गया। इसके बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।