फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज रहे बरकरार, स्कूली बच्चे भी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। स्वच्छता का ताज बरकरार रखने के लिए स्कूली बच्चे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने शहर के दस निजी और दस सरकारी स्कूलों को चिह्नित करने का निर्णय लिया है। यह बच्चे अपने-अपने स्कूलों को स्वच्छ बनाते हुए शहर में फैली गंदगी को दूर करने के लिए निगम का सहयोग करेंगे। इसके लिए स्कूलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

विगत वर्ष रुड़की को प्रदेश में सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा मिला था। इस खिताब ने यह साबित कर दिया था कि रुड़की की जनता स्वच्छता को लेकर पूरी तरह जागरूक हैं। इस वर्ष भी स्वच्छता को लेकर सर्वे होने जा रहा है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं लेकिन, इस बार स्कूली बच्चे भी शहर को स्वच्छता का ताज दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने शहर के 10 निजी और 10 सरकारी स्कूलों को चिह्नित किया है। इन स्कूलों को चिह्नित कर स्वच्छता सर्वे के लिए पत्र जारी किए हैं। स्वच्छता सर्वे करने वाली टीम इन स्कूलों का जायजा लेगी। इसके लिए स्कूलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रार्थना सभा में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। किसी स्थान पर कोई गंदगी बच्चों को दिखाई देती है तो वह उसकी फोटो खींचकर निगम के स्वच्छता एप पर डाल सकते हैं। उसके बाद टीम मौके पर जाकर गंदगी साफ करेगी।
कोट
स्वच्छता सर्वे को लेकर बच्चों को प्रार्थना सभा में जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल में दो-दो अध्यापकों की टीमों में दस-दस बच्चों को शामिल किया गया है। यह स्कूल की साफ-सफाई व्यवस्था को देखते हुए शहर में फैली गंदगी को लेकर निगम को एप के माध्यम से सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन वे पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, अशोक चौहान
कोट
स्वच्छता सर्वे को लेकर स्कूल में तैयारियां चल रही हैं। जिसके चलते बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।
जीआईसी प्रधानाचार्य, जीएस नेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें