तार चोरों ने मुंडाखेड़ा कलां गांव में एक किसान के खेत में से 1350 मीटर 11 केवी विद्युत तार चोरी कर लिया। ऊर्जा निगम के अश्वनी कुमार ने दी तहरीर में बताया कि चोरों ने मुंडाखेड़ा गांव के पास किसानों के खेत में जा रही 11 केवी बिजली कंडक्टर तार रात के समय चोरी कर ली। किसानों के जानकारी देने पर विभागीय टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।