फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार विकास के पथ पर अग्रसर: नरेश बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। ग्राम लहबोली में बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष में संचालन मंडल शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तराखंड के भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने शुक्रवार को शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। किसानों और मजदूरों की हर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यर्ताओं से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। सभापति चौधरी सर्वेश कुमार अतिथिगण एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता चेयरमैन सर्वेश चौधरी व संचालन मेलाराम ने किया। इस मौके पर झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, सुशील त्यागी, चौधरी प्रह्लाद सिंह, बालेंद्र त्यागी, भूपेश शर्मा, राजीव त्यागी, चौधरी मनोज कुमार, चौधरी आजाद सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, चंपा, सुदेश, कलीम अंसारी, चौधरी सत्येंद्र, शीतल देवी चौधरी, विजयपाल समेत अमीलाल बाल्मीकि, हरेंद्र चौधरी, यशपाल, राकेश अग्रवाल, चौधरी मानवेंद्र आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें