फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। मनमाने तरीके से परिसीमन का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर चौक पर एकत्र होकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि प्रदेश सरकार मनमाने तरीके से परिसीमन कर रही है। महानगर अध्यक्ष ने इसे लोकतंत्र का गला घोटने की संज्ञा दी। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार निकाय चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए परिसीमन में पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है। पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार आए दिन गरीबों को मारने का काम कर रही है। इस दौरान मेयर यशपाल राणा ने कहा कि भाजपा अपनी हार को लेकर घबराई हुई है इस कारण मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र पंवार, राम किशन धीमान, हाजी सलीम खान, अशोक चौहान, रश्मि चौधरी, नैय्यर काजमी, श्रवण गोस्वामी, आशीष सैनी, विकास त्यागी, कमला चौधरी, हेमेंद्र चौधरी, मकसूद हसन, लवी त्यागी, जसविंद्र, डीपी गुप्ता, इरशाद पहलवान, सन्नी बत्तरा, नसीर अहमद, दीपक चौहान, भूपेंद्र दीवान, नसीम अहमद, सपना यादव, शकील अहमद, रईश, मौहम्मद साहिब, संजय गर्ग, आदेश सैनी, डॉ अफजल खान, सुरेश शर्मा, हरपाल त्यागी, विजय शर्मा, परमजीत गुलाटी, सुशील यादव, अनुज गोस्वामी, विमल कुमार, विजय पाल, भूषण त्यागी, सचिन सोनकर, बंटी सोनकर, हरीश मेहंदीरत्ता, सरफराज, जाकिर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें