18 दिनों से बीइजी रुड़की में चल रहीं अग्निवीर भर्ती में करीब 12000 हजार युवाओं ने दौड़ परीक्षा पास कर ली है। भर्ती रैली में अभ्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और अपने सपनों के लिए भर्ती दौड़ में जोर लगाया।
लिखित परीक्षा पास करने के पश्चात फौज में जाने का सपना लिए दौड़ की तैयारी कर रहे युवा 5 से 23 अक्तूबर तक बीईजी रुड़की में आयोजित हो रही अग्निवीर भर्ती रैली में पहुंचे थे। इस भर्ती रैली में रुड़की सेंटर के लिए करीब 18000 हजार युवाओं को दौड़ परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी किए गए थे। इस दौरान 15000 हजार अभ्यर्थी बीइजी पवेलियन रुड़की में अपनी किस्मत आजमाने पहुुुंचे थे। इनमें से 12000 हजार युवाओं ने दौड़ परीक्षा पास कर ली है। कर्नल रंजीत ने बताया कि भर्ती परीक्षा के दौरान बीइजी पवेलियन में अभ्यार्थियों के लिए मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए बीइजी पवेलियन से बाहर पुलिसकर्मी और अंदर जवान तैनात किए गए थे। संवाद