फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा अमृता बनेगी एक घंटे के लिए एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर नेशनल कन्या इंटर कॉलेज की 11वीं छात्रा एक घंटे के लिए लक्सर एसडीएम बनेगी। खानपुर स्थित नेशनल कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य घनश्याम गुप्ता ने बताया कि 11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रिलैक्सो फुटवियर लिमिटेड की ओर से अपनी सहयोगी संस्था प्लान इंडिया और श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के तत्वावधान में 11 अक्तूबर को बालिका दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन कक्षा 11 की छात्रा अमृता को एक घंटे के लिए लक्सर एसडीएम का कार्यभार दिया जाएगा। रंजीत कैंतुरा और प्रदीप राणा ने बताया कि गोवर्धनपुर निवासी अमृता मजदूर परिवार की बेटी हैं। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें