फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोचार के साथ लक्सर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुक्रवार को लक्सर शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया। मिल के महाप्रबंधक ने अतिथियों के साथ पूजा अर्चना के बाद चीनी मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर आने वाले किसान को मिल प्रबंधन की ओर से कंबल देकर पुरस्कृत किया गया। पेराई शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को राहत मिलेगी। इस बार शुगर मिल ने एक करोड़ 35 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

शक्रवार को लक्सर शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू करने से पहले विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद मिल का पेराई सत्र शुरू किया गया। हवन यज्ञ का कार्य पूरा होने के बाद मिल के डायरेक्टर हरिपाल सिंह गिल, महाप्रबंधक अजय कुमार खंडेलवाल, गन्ना विकास समिति के चेयरमैन चौधरी महिपाल सिंह, गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष चौधरी हुकम सिंह, गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव जय सिंह बाबू ने सभी तौल कांटों का पूजन कराया। इस दौरान मिल प्रबंधन ने मिल में सबसे पहले बैलगाड़ी से गन्ना लेकर आए पथरी के दुर्गागढ़ निवासी किसान सूरजभान पुत्र दाताराम को कंबल ओढ़ाकर और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मिल गेट पर गन्ने की खरीद शुरू हो गई। शुगर मिल के महाप्रबंधक अजय खंडेलवाल ने बताया कि किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मिल में गन्ना लाने वाले किसानों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर गन्ना प्रबंधक सुरेश शर्मा, डॉ. उमादत्त शर्मा, सत्यवीर चौधरी, विनोद चौधरी, ब्रह्मपाल सिंह, नकली राम, संदीप चौधरी, अजब सिंह, कीरत सिंह, भगत सिंह, विजेंद्र सिंह, राकेश प्रधान, ओमकार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें