फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की खातिर सरकार के खिलाफ भी जाऊंगा: चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा है कि जनता की खातिर जरूरत पड़ी तो सरकार के खिलाफ भी जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैने अपने क्षेत्र में प्रदेश के विधायकों और मंत्रियों में सबसे ज्यादा विकास कार्य करवाए हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य पर निशाना साधते हुए चैंपियन आरोप लगाया कि दोनों भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
शनिवार को अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विधायक चैंपियन ने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनवाते हुए कहा कि वह चार बार के विधायक हैं। उन्होंने पूरे प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों से अधिक कार्य करवाया है। उन्होंने कहा कि विधायक देशराज कर्णवाल का मेरे विकास कार्यों से तुलना करना सूरज को दीया दिखाने जैसा है। इस दौरान उन्होंने अपने कई विकास कार्य गिनवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में खानपुर क्षेत्र में तटबंध के निर्माण के लिए 26 करोड़ आए थे, जिसमें से छह करोड़ ही खर्च हुए। बाकी पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने हड़प लिए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि न पत्थर की पीचिंग हुई और न नदी के तल में आरसीसी की दीवार बनाई गई। यही नहीं तटबंध के ऊपर खड़ंजा नहीं बिछाने से करोड़ों में बनाया गया रेत का तटबंध ढह गया। इस दौरान चैंपियन ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर भी विकास कार्यों को लेकर निशाना साधा। वहीं, इन आरोपों पर पूर्व सीएम हरीश रावत और विधायक यशपाल आर्य का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन दोनों का फोन रिसीव नहीं हो पाया। जब भी उनका पक्ष आएगा उसे हूबहू प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्णवाल और उनकी पत्नी पर दर्ज हैं कई आपराधिक केस : चैंपियन
विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पत्रकारों को झबरेड़ा विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज मुकदमों की फोटो प्रतियां उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा कि विधायक कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला के खिलाफ 2010 में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है। वहीं, 2011 में देशराज कर्णवाल के खिलाफ सहारनपुर में तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आपराधिक मुकदमे भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों को दबवा दिय गया था, जिन्हें वे फिर से खुलवाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इन संगीन मुकदमों में विधायक और उनकी पत्नी को जेल होगी। साथ ही कर्णवाल की विधायकी भी जाएगी। इसके लिए वे अपने खर्च से कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती पर लंढौरा स्थित रंग महल प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें अनुसूचित समाज की महिला व पुरुषों को समाज में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें