फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रम न फैलाएं कांग्रेसी, सामने आकर डिबेट करें : कर्णवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। विधायक देशराज कर्णवाल ने कांग्रेस नेताओं पर किसानों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए इकबालपुर शुगर मिल में रिसीवर नियुक्त किया है। उन्होंने जल्द ही उत्तर प्रदेश से अधिक गन्ना मूल्य घोषित होने का दावा किया है। कर्णवाल का कहना है कि किसानों के मुद्दे पर कांग्रेसी भ्रम न फैलाएं बल्कि सामने आकर डिबेट करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस स्थिति अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और गन्ना मंत्री प्रकाश पंत से गन्ना मूल्य पर वार्ता की है। गन्ना मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही प्रदेश में यूपी से अधिक गन्ना मूल्य घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गन्ना मंत्री ने शुगर मिलों को आदेश जारी किए हैं कि वे अगेती के साथ सामान्य प्रजाति की भी खरीद करें। साथ ही किसानों के भुगतान की समस्या को देखते हुए इकबालपुर शुगर मिल में रिसीवर नियुक्त किया गया है, जिसकी देखरेख में चीनी की ब्रिकी से किसानों का भुगतान किया जाएगा।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता पूरी तरह नकार चुकी है। लिहाजा अब कांग्रेसी नेता किसानों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को आगे आकर डिबेट करना चाहिए, तब पता चलेगा कि भाजपा सरकार किसानों के लिए कितना काम कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस पर पौधारोपण भी किया गया। मौके पर नगर पंचायत झबरेड़ा के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा, सुशील त्यागी, शुभम सिंह, सुरेंद्र कश्यप, सुरेश महामंत्री, लालचंद सैनी, नरेश, सीयाराम, इकराम थे।
विज्ञापन

जल्द हो सकती है प्रेस क्लब के भवन की घोषणा
झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि वह प्रेस क्लब के भवन के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री से मांग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि संभावना है कि जल्द ही शिवपुरम् क्षेत्र में प्रेस क्लब बनाने की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें