फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों को लेकर परीक्षण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों के परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन भगवानपुर, लक्सर तथा रुड़की ब्लाक में होगा, जिसमें दिव्यांगजनों का परीक्षण कानपुर के एलिम्को की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार वितिन तोमन ने सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी किया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर, उत्तर प्रदेश की ओर से सीएसआर योजना के तहत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग एवं कैलीपर्स, ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, वैसाखी, वाकिंग स्टिक, छड़ी व किट, कुष्ट रोगी के लिए किट समेत श्रवण यंत्र आदि का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके लिए दिव्यांगजनों को प्रशिक्षित किया जाना है। 29 अगस्त को भगवानपुर खंड विकास कार्यालय, 30 अगस्त को लक्सर विकास खंड कार्यालय और 31 अगस्त को सिविल अस्पताल रुड़की में प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में प्रशिक्षण के बाद एलिम्को द्वारा यंत्रों को तैयार किया जाएगा। इसके बाद आगामी किसी तारीख पर यंत्रों का वितरण किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के दिन दिव्यांगजन बस पास भी बनवा सकते है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें