फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: परीक्षा देने आई 10वीं की छात्रा स्कूल के बाहर से अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर देने आई 10वीं की छात्रा का दिनदहाड़े दो युवकों ने स्कूल के बाहर से ही अपहरण कर लिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी ली। साथ ही क्षेत्र में अभियान चलाकर छात्रा की तलाश शुरू की।
विज्ञापन




थाना बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा 10वीं में पढ़ती है। छात्रा का सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव के पास हाईवे किनारे स्थित एक स्कूल में परीक्षा सेंटर है। शुक्रवार सुबह वह पेपर देने आई थी। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे वह केंद्र से पेपर देकर बाहर आई और टेंपो का इंतजार कर रही थी।

इसी दौरान छात्रा के पास दो युवक पहुंचे और उन्होंने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। छात्रा के नशे में होने पर दोनों उसे पैदल ही जंगल की तरफ ले जाने लगे। बाइक सवार दो लोगों ने शक होने पर युवकों से जानकारी ली। युवकों ने बताया कि छात्रा की तबीयत खराब है। वह उसे घर ले जा रहे हैं। शक होने पर उन्होंने छात्रा से जानकारी ली और उसके घर का मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों छात्रा के परिजनों को कॉल करने में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन




इसका फायदा उठाते हुए आरोपी दोनों युवक छात्रा का अपहरण करके फरार हो गए। छात्रा के परिजनों को अपहरण की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। वह आननफानन स्कूल पहुंचे और छात्रा की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने सूचना पुलिस को दी।

अपहरण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास छात्रा की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि छात्रा और दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही छात्रा को ढूंढ निकाला जाएगा। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।



कैमरे में कैद हुई घटना

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें युवक छात्रा को ले जाते कैद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए युवकों की पहचान करा रही है। साथ ही छात्रा की तलाश में आसपास चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की गहनता से तलाशी ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें