फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में सभी लोगों का हित: प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि बसपा में ही सभी लोगों के हित सुरक्षित हैं। इस पार्टी ने कभी भाई-भतीजावाद की राजनीति नहीं की। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य अंतिम कार्यकर्ता को उचित सम्मान देना है। उन्होंने आगामी निकाय चुनाव में जी जान से जुटने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की।
विज्ञापन

शुक्रवार को लक्सर कस्बे के सिमली मोहल्ले में बसपा की बैठक आयोजित की गई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि बसपा बिरादरी की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करती है। इसीलिए पार्टी का जनाधार भी बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। मौके पर नगर कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें ललित कुमार को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। फरीद अंसारी उपाध्यक्ष, संजय कुमार महासचिव और सोनू कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कार्यकारिणी की घोषणा की है। बैठक में वरिष्ठ बसपा नेता देवेंद्र चौधरी, चरण सिंह, डॉक्टर प्रेम सिंह पुंडीर, नेतराम सोनियाल, नकली सिंह, चरण सिंह, डॉक्टर अजय सिंह, मोमिन मलिक, मास्टर साधुराम, तेलूराम कुशवाहा, मांगेराम, शमशाद अली, फुरकान, रवि सहगल, सुमित कुमार, विक्रम सिंह, राव तसव्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें