रुड़की। पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारा है। सेंटर में अनियमितता मिलने पर सेंटर मालिक का दस हजार रुपये का चालान किया। जबकि सेंटर पर नियुक्त नौ कर्मचारियों के पुलिस एक्ट में चालान किए हैं। उन्हें चेतावनी दी की रजिस्ट्रेशन की शर्तों का पालन कर ही स्पा सेंटर का संचालन किया जाए।स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस ने अभियान चला रखा है। पुलिस को सूचना मिली की कोतवाली क्षेत्र के एक स्पा सेंटर में गड़बड़ी हो रही है। जहां पर सीसीटीवी सही से नहीं चल रहे है। रजिस्ट्रर का भी रखरखाव नहीं है। जबकि सेंटर में रजिस्ट्रेशन की शर्तों का भी उल्लंघन हो रहा है। जिसके बाद पुलिस और ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने सिविल लाइंस क्षेत्र के स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापे में वहां पर मिली अनियमितता मिलने पर स्पा सेंटर मालिक का दस हजार रुपये का चालान किया। वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद थपलियाल ने बताया कि स्पा सेंटर मालिक का दस हजार रुपये का चालान किया। जबकि सेंटर में नियुक्त नौ कर्मचारियों के पुलिस एक्ट में चालान किए है।