फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जिले के पांच अस्पतालों लगेंगे 10 हेल्थ एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल रुड़की के अलावा जिले के चार अस्पतालों में भी हेल्थ एटीएम की सुविधा शुरू की जा रही है। यात्रा सीजन शुरू होने के साथ ही इन हेल्थ एटीएम को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




सिविल अस्पताल रुड़की में दो हेल्थ एटीएम पहुंच चुके हैं। इनके इंस्टॉल करने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार के जिला अस्पताल, मेला अस्पताल, महिला अस्पताल व रामप्रकाश चेरिटेबिल हॉस्पिटल में भी दो-दो हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। यह सभी 10 हेल्थ एटीएम वाईफाई से कनेक्ट होंगे। इनमें करीब 70 जांच हो सकेंगी। वाईफाई से कनेक्ट होने के चलते इसकी रिपोर्ट भी व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल पर आएगी। इसके अलावा मशीन से भी जांच रिपोर्ट मिल सकेेगी।

सीएमओ हरिद्वार डॉ. मनीष दत्त ने बताया कि यात्रा सीजन के साथ ही इन हेल्थ एटीएम को शुरू कर दिया जाएगा। 24 अप्रैल से इन हेल्थ एटीएम को शुरू करने की योजना है। जिन अस्पतालों में यह एटीएम लगने हैं। उन्हें हेल्थ एटीएम के लिए स्थान निर्धारित करने और उनको इंस्टॉल कराने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी व्यक्ति इस हेल्थ एटीएम के माध्यम से स्वास्थ्य की जांच करा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें