फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण से 1.10 लाख की धोखाधड़ी, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोगों ने ग्रामीण को विश्वास में लेकर एक लाख से अधिक की रकम उधार ले ली। आरोप है कि रकम मांगने पर तीनों ने ग्रामीण के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुग्गावाला थाना क्षेत्र स्थित गांव शहीदवालाग्रंट निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी मुलाकात राशिद और साजिद निवासी फतेहउल्लापुर उर्फ तेलपुरा व एक अन्य व्यक्ति से हुई थी। कुछ दिन बाद उसकी तीनों से अच्छी दोस्ती हो गई। इस बीच तीनों ने बताया कि वह कुछ काम करने जा रहे हैं। इसके लिए कुछ रुपयों की जरूरत है। तीनों ने उससे 1.10 लाख रुपये उधार देने की बात कही। विश्वास में आकर उसने रुपये दे दिए। तीनों ने कुछ समय बाद रुपये वापस करने की बात कही। कुछ दिन बाद उसने अपनी रकम वापस मांगी तो वह बहाना बनाने लगे। दबाव बनाने पर तीनों ने गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। एसओ परमेश्वर दत्त भट्ट ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें