फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शेरगढ़ में भोजन शेड का जिपंअ ने किया लोकार्पण

Thu, 13 Aug 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए जिला पंचायत निधि से करीब 10 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित मध्याह्न भोजन शेड का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने फीता काटकर शेड का उद्घाटन किया। इस दौरान जिपंअ सुखविंदर कौर ने कहा कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के विकास से छात्रों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सकेगा। विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों ने कहा कि लंबे समय से बच्चों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भोजन करने में परेशानी होती थी। शेड बनने से यह समस्या दूर हो गई है। समारोह में प्रधानाध्यापक हरेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ताजेंद्र सिंह ताज, उप प्रधान गुरजीत कौर, पूर्व प्रधान राजकुमार राज, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ऊषा थापा, पूर्व प्रधानाध्यापक अमीर हसन, बीडीसी सदस्य पिंकी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें