एजेंसी ने शुरू किया सत्यापन अभियान
डोईवाला। गैस कनेक्शन धारकों के लिए 16 अगस्त तक केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। गैस एजेंसी के करीब 3,000 कनेक्शन धारकों की केवाईसी और सत्यापन प्रक्रिया जारी है। एजेंसी प्रबंधक राजेंद्र सजवाण ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 15 अगस्त को भी एजेंसी के कर्मचारी काम करेंगे। उन्होंने सभी कनेक्शन धारकों से समय सीमा के भीतर केवाईसी कराने की अपील की, ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को समय रहते जानकारी देकर जागरूक भी किया जा रहा है।