फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ विधायक मनोज रावत पर जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूूंका। सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित पीडब्लूडी तिराहे पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत धीमान के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने केदारनाथ विधायक मनोज रावत पर हुए हमले को लेकर सरकार पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। केेदारनाथ विधायक पर हुए हमले की युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में अभिषेक शर्मा, अक्षय राजपूत, अर्जुन कुमार, रिंकू असवाल, शिवम कुकरेजा, अतुल, संजय वर्मा, दीपक बिष्ट, शोभित, शिवम शर्मा, संदीप, मोहन नेगी, विक्की आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें