फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में युवक घायल

Wed, 29 Jan 2025 12:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
थानो-भोगपुर मार्ग पर ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। जिसे एसडीआरएफ ने एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


सहायक सेनानायक सुशील रावत ने कहा कि थानो-भोगपुर मार्ग पर रामनगर डांडा के पास एक कार और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। जिसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर एसडीआरएफ उपनिरीक्षक विनीत देवरानी के नेतृत्व में एक टीम एम्बुलेंस और आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर चालक घायल अवस्था में मार्ग किनारे पड़ा हुआ था। जबकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित थे। एसडीआरएफ टीम ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस के माध्यम से जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया। घायल का नाम छोटू (37) निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें