फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: देवभूमि उद्यमिता योजना से स्टार्टअप की राह पर बढ़े युवा

Sat, 08 Aug 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-श्रीदेव सुमन विवि में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन संपन्न
विज्ञापन

-अब मेंटरशिप और सीड फंडिंग का मिलेगा अवसर
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पीएलएमएस परिसर में आयोजित देवभूमि उद्यमिता योजना का तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम को संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन 72 विद्यार्थियों ने स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां सीखीं, जबकि तीन दिनों में करीब 350 विद्यार्थियों ने इसमें भागीदारी की।
विज्ञापन

समापन अवसर पर योजना की नोडल अधिकारी प्रो. अनीता तोमर ने विद्यार्थियों से स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए स्टार्टअप विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाना है। जिला समन्वयक सपना नेगी ने मेंटरशिप, आवासीय बूट कैंप, बिजनेस प्लान, विशेषज्ञ परामर्श और सीड फंडिंगकी जानकारी दी। वहीं, युवा उद्यमियों मान्या राजपाल, मुस्कान रस्तोगी और रोविन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजना से मिले प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने उनके स्टार्टअप को नई दिशा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें