डोईवाला। केंद्रीय आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अमरपाल सिंह ने कहा कि युवा खेलों से भी अपना कॅरिअर बना सकते हैं। मैदान मिलने से खेल प्रतिभाएं स्वयं को तराशने का काम कर सकती हैं। रविवार को प्रेमनगर बाजार स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल परिसर में बनाए गए नवनिर्मित खेल मैदान रेडियंट अरेना का उद्घाटन आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अमरपाल सिंह ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए अमरपाल सिंह ने कहा कि रेडियंट अरेना न केवल खेलों को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन की ओर प्रेरित करेगा। इस मौके पर विद्यालय संस्थापक रामेश्वर प्रसाद लोधी, भाजपा युवामोर्चा प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली, ऋषिकेश जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, राजन गोयल, नगीना रानी, प्रधानाचार्य हंसी अधिकारी, अमित रावत, ऊषा कोठारी, रोहित क्षेत्री, जसविंदर डाली, धर्मसिंह लोधी, वीरेंद्र लोधी, अशोक कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद