ऋषिकेश। आंगनबाड़ी केंद्र चूना भट्टा और गढ़ प्लांटेशन सेक्टर ऋषिकेश में स्तनपान सप्ताह मनाया गया। यह स्तनपान सप्ताह सात अगस्त तक मनाया जाएगा। जिसमें की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सेक्टर सुपरवाइजर नीलम रावत की ओर से महिलाओं को स्तनपान के बारे में जानकारी दी गई। रावत ने कहा कि मां का पहला दूध बच्चों के लिए सर्वोत्तम आहार है। इसलिए सभी को अपने बच्चों को पहले मां का दूध जरूर पिलाना चाहिए। उससे ही बच्चों का संपूर्ण विकास होता है। बताया कि मां का पहला दूध ही बच्चे का पहला आहार है। उसके जीवन का आधार है। आंगनबाड़ी केंद्र चूना भट्टा में भी स्तनपान सप्ताह मनाया गया। जिसमें की सेक्टर सुपरवाइजर माया चोपड़ा ने महिलाओं को स्तनपान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता पाल, अंजू रानी, निशा, काजल, प्रीति, प्रियंका, कुसुम, नेहा, आंचल काजल, प्रियंका सोनी, रोमा, नेहा आदि उपस्थित रहे। संवाद