फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की चपेट में आया युवक

Wed, 09 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी चुंगी से परशुराम तिराहा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब तेजी से लहराते हुई आई कार की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। उसके साथियों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मामला कोतवाली पहुंचा। जहां काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। मंगलवार शाम ज्वालापुर स्थित एक निजी औद्योगिक शिक्षण संस्थान से परीक्षा देकर लौट रहे चंद्रेश्वरनगर के आधा दर्जन से अधिक छात्र हरिद्वार रोड पर पुरानी चुंगी के पास बस से उतरे।

बस से उतरने के बाद सभी पैदल परशुराम तिराहा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की ओर बढ़ गए। बताया जा रहा है कि 10 मीटर का फासला ही तय किया था, तभी पीछे से तेजी से लहराते हुए आई कार ने छात्र भानू प्रताप सिंह (18) पुत्र झींगन को चपेट में ले लिया। बेकाबू कार को देख अन्य साथी छात्र  शिवम, अमित, संजय, हरेंद्र आदि जान बचाकर इधर-उधर भाग खड़े हुए। लोगों ने पीछा कर कार को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें