संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। सिकंदराबाद मंडल दक्षिण मध्य रेलवे के खंडरावली-बल्हारशाह रेलखंड में मंदमारि स्टेशन पर 30 दिसंबर से 14 फरवरी तक रेल लाइन के विकास कार्य के लिए पूर्व नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। ऐसे में मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली कुछ गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा। योगनगरी रेलवे स्टेशन से यशवंतपुर तक जाने वाले स्पेशल ट्रेन अप-डाउन के तीन फेरे निरस्त रहेंगे। इन गाड़ियों में (06597) यशवंतपुर से योगनगरी ऋषिकेश के मध्य संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन (तीन फेरे) 29 जनवरी 2026, पांच फरवरी और 12 फरवरी को निरस्त रहेगी। वहीं योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से यशवंतपुर के मध्य संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन (06598) तीन फेरे 31 जनवरी, सात फरवरी, 14 फरवरी को निरस्त रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद मंडल आदित्य गुप्ता ने दी।