रायवाला। टीएचडीसी सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के रक्षित रावत ने पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 26 नवंबर को टीएचडीसी सभागार रसमंजरी में ऊर्जा बचाव विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न विद्यालयों से हजारों बच्चों ने प्रतिभाग किया। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के चार बच्चों की कलाकृतियां इस कार्यक्रम के लिए भेजी गई थीं। इसके लिए पीएमश्री केवि रायवाला के कक्षा छह सी के विद्यार्थी रक्षित रावत का चयन हुआ। विद्यालय की प्राचार्य रीता इंद्रजीत ने बताया कि रक्षित को प्रमाण, पत्र दो हजार की नकद धनराशि भी प्राप्त हुई है। कला शिक्षक संजीव उपाध्याय, जेपी सिंह आदि ने रक्षित को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद