फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: योगा एक्सप्रेस मेरठ, श्रीगंगानगर व बाड़मेर सहारनपुर से हाेगी संचालित

Thu, 04 Dec 2025 01:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेलवे के मुरादाबाद मंडल में यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण अवसंरचना कार्य शुरू किए जा रहे हैं। देहरादून स्टेशन पर लोको पिट साइडिंग के निर्माण और विभिन्न रेलवे पुलों (39, 57, 1286, 1263 और 196) पर सुधारीकरण कार्यों के कारण, रेलवे प्रशासन ने 6 दिसंबर से 11 दिसंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इस आवश्यक ब्लॉक के कारण, इस अवधि में योगा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19031/19032) का संचालन प्रभावित रहेगा। योगा एक्सप्रेस को मेरठ और श्रीगंगानगर व बाड़मेर को सहारनपुर से चलाया जाएगा। इन गाड़ियों में (19031) योगा एक्सप्रेस छह से नौ दिसंबर तक मेरठ सिटी स्टेशन तक संचालित की जाएगी।
वहीं (19032) योगा एक्सप्रेस सात से 10 दिसंबर तक मेरठ स्टेशन से संचालित की जाएगी। वहीं बाड़मेर एक्सप्रेस (14888) सात से नौ दिसंबर तक सहारनपुर स्टेशन तक संचालित की जाएगी। (14887) ऋषिकेश से बाड़मेर के मध्य चलने वाली गाड़ी सात और आठ दिसंबर को सहारनपुर से ही संचालित होगी।
विज्ञापन


ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से श्रीगंगानगर के मध्य संचालित होने वाली ट्रेन (14816) आठ से दस दिसंबर सहारनपुर स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी। श्री गंगानगर से ऋषिकेश आने वाली (14815) सात और आठ दिसंबर को सहारनपुर तक ही संचालित किया जाएगा।
वहीं उदयपुर सिटी योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (19609) आठ दिसंबर तक हरिद्वार रेलवे स्टेशन तक ही संचालित होगी। वहीं योगनगरी ऋषिकेश से उदयपुर सिटी जानी वाली गाड़ी (19610) नौ दिसंबर तक हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ही संचालित होगी। ऋषिकेश चंदौसी पैसेंजर अप डाउन (54463-54464) आठ से 10 दिसंबर तक हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ही संचालित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें