ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए योग दिवस को जन-जन तक पहुंचाया जाए। बैठक में मनोज ध्यानी, नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट, निवेदिता सरकार, अनिरुद्ध शर्मा, सरदार भानु प्रताप, गुड्डी कलुड़ा, चंदू यादव, अविनाश भारद्वाज, राहुल दिवाकर आदि उपस्थित रहे।