फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तकनीक ने दुनिया जोड़ी है, संत हृदय जोड़ेंगे

Fri, 19 Jun 2026 02:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात करते सुधांशु महाराज। स्रोत परमार्थ मीडिया।
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन आध्यात्मिक संगम का केंद्र बना। स्वामी सुधांशु महाराज ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने ऋषिकेश पहुंचे। साध्वी भगवती सरस्वती भी इस वार्ता में शामिल रहीं। वेद मंत्र, पुष्प वर्षा और शंख ध्वनि से स्वागत के बाद संतों ने संवाद किया। संतों ने संदेश दिया कि तकनीक ने दुनिया जोड़ी है, हृदय जोड़ने का काम अध्यात्म करेगा। भारत की शक्ति आध्यात्मिक विरासत है और आने वाला भारत नैतिक व आध्यात्मिक चेतना से विश्व का नेतृत्व करेगा। इस दौरान संतों ने पर्यावरण, जल संरक्षण और यमुना स्वच्छता पर चर्चा की। स्वामी चिदानंद ने सुधांशु महाराज को हिमालय का रुद्राक्ष पौधा भेंट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें