कोतवाली क्षेत्र में एक महिला घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। उसने घर में एक पत्र छोड़ा है, जिसमें अपने पति को दूसरी शादी करने की बात कही है। महिला के पति ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है। महिला के पति ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी बीते 19 अप्रैल को शाम करीब साढ़े सात बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। जाने से पहले वह पत्र लिखकर छोड़ गई है। इसमें दिल्ली जाने की बात लिखी है, साथ ही दूसरी शादी करने की सलाह दी है। उसका फोन बंद आ रहा है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी घर से 50 हजार की नकदी, अपने सारे जेवर, कपड़े और अपनी सभी आईडी ले गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। संवाद