फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लिंक पर क्लिक किया तो कट गए 4.90 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर आए लिंक को क्लिक करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। उसके बैंक खाते से मोटी रकम साफ हो गई। पीड़ित दिनेश गोस्वामी निवासी दिल्ली फार्म हर्रावाला ने पुलिस को तहरीर दी है। गोस्वामी ने बताया कि उनके व्हाट्सऐप पर एक लिंक आया। इसके चीचे लिखा था कि अप्रैल माह का बिजली का बिल अपडेट करना है। इस पर एक नंबर भी दिया गया था। फोन करने पर आरोपी ने स्वयं को यूपीसीएल का कर्मचारी बताया। उसने लिंक पर क्लिक करने को कहा। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो एसबीआई के खाते से पैसा कटना शुरू हो गया। बताया कि कई बार मेंं खाते से 4.90 लाख की रकम काट ली गई। प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें