हृषिकेश वसंतोत्सव के उपलक्ष्य में नगर निगम परिसर में आयोजित दंगल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पानीपत के पहलवान उमेश ने जीता। पहलवान करनैल उपविजेता रहे। प्रतियोगिता में हरिद्वार, दिल्ली, हरियाणा आदि जगहों से आए हुए पहलवानों ने दमखम दिखाया। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार राशि के साथ ही गदा देकर पुरस्कृत किया गया। दंगल के फाइनल मुकाबले के साथ ही छह दिवसीय वसंतोत्सव का भी समापन हो गया।
शुक्रवार को पहलवान प्रदीप सिंह शास्त्री, सुशील, भगत, प्रवीण, किशन, हिटलर, वीर सिंह थापा, सुग्रीव, राजवीर, गोपाल, जगत आदि के बीच कई दंगल मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबला पहलवान उमेश और पहलवान करनैल के बीच हुआ। जिसमें पानीपत के पहलवान उमेश विजयी रहे। पहलवानों का मुकाबला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ रही।
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मेला संयोजक दीप शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, महंत वत्सल प्रपनाचार्य, मेला सचिव विनय उनियाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मेजर गोविंद सिंह रावत, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, रामकृपाल गौतम, संदीप गुप्ता, राकेश सिंह, गुरविंदर, शिवकुमार गौतम, सुमित पंवार, राजू शर्मा, सतीश, डीबीपीएस रावत, सुरेंद्र भट्ट, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, संजय ध्यानी, गोल्डी, सुजीत यादव, सोनू पांडे, संजय ध्यानी, रूपेश गुप्ता, सोनू पांडे, रंजन अंथवाल, प्रवीण रावत, दीपक भारद्वाज, अनुराग तिवारी, सूरज, आदित्य आदि शामिल रहे।
Iइन राज्यों के पहलवानों ने किया प्रतिभागI
दंगल में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार व उत्तराखंड राज्य के करीब 85 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका में जयप्रकाश, श्याम बहादुर थापा और आशु चौधरी रहे। पहलवान प्रदीप कुमार शास्त्री ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, हर्षवर्धन शर्मा को पगड़ी पहनाकर दंगल के फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ किया।