फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ में आहुति देकर पुलवामा शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
पुलवामा शहीदों की स्मृति में पौधारोपण के साथ स्वामी चिदानंद व ऋषिकुमार। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन आश्रम में पुलवामा के शहीद जवानों को गंगा तट पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर आश्रम में ऋषिकुमारों और श्रद्धालुओं ने विश्व शांति यज्ञ में आहुति देकर जवानों की शहादत को नमन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर चिदानंद मुनि ने कहा कि आज पूरे विश्व को शांति की जरूरत है। बीते वर्ष पुलवामा में ुहए आतंकी हमले में शहीदों की शहादत को याद रखा जाएगा। हमारे जांबाज अदम्य साहस के धनी थे, जिन्होंने देश सेवा में अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। इस अवसर पर परमार्थ गंगा तट पर होने वाली गंगा आरती पुलवामा के शहीदों को समर्पित की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें